रिपोर्टर: शक्ति यादव
Nepal Flood Death : नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, जहां अब तक 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 2,000 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

इस मानवीय संकट के बीच चीन ने भूस्खलन से बनी एक अस्थायी झील के फटने की आशंका जताते हुए नेपाल को पुनः अलर्ट जारी किया है।
आपदा में अब तक 600 से अधिक मौतें, हजारों लापता
Nepal Flood Death नेपाल पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृतकों की संख्या 616 से अधिक दर्ज की गई है। इसके अलावा पड़ोसी क्षेत्र तिब्बत में भी 7 लोगों की जान गई है, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 623 तक पहुंच गया है।
राहत और बचाव टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में मुस्तैद हैं, लेकिन 2,000 से अधिक लोगों के लापता होने की वजह से मृतकों की संख्या में और इजाफे की आशंका बनी हुई है।
ग्लेशियर ढहने से बनी झील का बदल रहा रंग, बढ़ा खतरा
Nepal Flood Death चीन के सरकारी मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, ल्हेन्डे नदी प्रणाली के ऊपरी क्षेत्र में ग्लेशियर ढहने और भूस्खलन के मलबे से एक अस्थायी झील बन गई है। चीनी अधिकारियों ने नेपाल को सूचित किया है कि इस झील के पानी का रंग लगातार गहरा होता जा रहा है, जो कि पानी के जमाव और कभी भी इसके फटने का संकेत है।
हालांकि, चीनी पक्ष का अनुमान है कि झील फटने पर भी जलप्रवाह लगभग 500 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड तक रहेगा, लेकिन एहतियात के तौर पर निचले इलाकों में रहने वाले समुदायों को पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी और बचाव कार्य
Nepal Flood Death नेपाल और तिब्बत को जोड़ने वाले मुख्य ज़मीनी मार्ग ग्यारोंग पोर्ट के आसपास स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ढलानों से दोबारा भूस्खलन होने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी चौकियां स्थापित की हैं।
बचाव कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन तैनात किए गए हैं। राहत एजेंसियां मलबे में दबे लोगों को निकालने और प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़े: एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी झामुमो, मानगो में सदस्यता अभियान आयोजित

