Meerut Blue Drum Case:मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद दोषी मुस्कान और साहिल की जेल की दिनचर्या और पहचान पूरी तरह बदलने जा रही है। कोर्ट के फैसले के बाद अब दोनों को सामान्य विचाराधीन कैदियों से सजायाफ्ता कैदियों (Convicts) के नियमों के दायरे में रहना होगा।
कैदियों जैसा होगा पहनावा और पहचान
- Meerut Blue Drum Case:नया ड्रेस कोड: जेल मैनुअल के अनुसार, सजा सुनाए जाने के बाद कैदियों का पहनावा बदल जाता है। अब मुस्कान को सफेद या हल्के क्रीम रंग की साड़ी या सलवार-सूट पहनना होगा, जबकि साहिल सफेद कुर्ता-पैंट में नजर आएगा।
- पहचान और रिकॉर्ड: जेल में दोनों की गिनती, निगरानी और प्रशासनिक पहचान अब उनके निर्धारित कैदी नंबर (Prisoner Number) के आधार पर ही दर्ज की जाएगी।
अलग बैरक और मुलाकात पर पूरी पाबंदी
- Meerut Blue Drum Case:अलग-अलग बैरक: मेरठ जिला जेल में 19 मार्च 2025 से बंद मुस्कान और साहिल को अब अलग-अलग रखा जाएगा। मुस्कान महिला बंदियों की बैरक (संख्या 12A) में रहेंगी, जबकि साहिल पुरुष बंदियों के बीच रहेगा। महिला बैरकों की उपलब्धता के आधार पर मुस्कान की बैरक में भी बदलाव किया जा सकता है।
- मु मुलाकात पर रोक: चूंकि दोनों के बीच न तो कोई वैवाहिक संबंध है और न ही खून का रिश्ता, इसलिए जेल नियमों के तहत उनकी आपस में बातचीत या मुलाकात पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
कामकाज और बच्चों को लेकर विशेष व्यवस्था
- Meerut Blue Drum Case:साहिल को मिल सकता है नया काम: साहिल अब तक अपनी इच्छा से खेती-बाड़ी का काम कर रहा था, लेकिन अब जेल प्रशासन उसकी सजा की प्रकृति और नए नियमों के अनुसार उसे नई जिम्मेदारी या काम सौंपेगा।
- मुस्कान और उसकी बेटी: मुस्कान के साथ उसकी लगभग 8 महीने की बेटी राधा भी जेल में रह रही है। बच्ची की देखभाल को प्राथमिकता देते हुए जेल प्रशासन मुस्कान के लिए काम के संबंध में अलग और नरम रुख अपना सकता है।
फैसले के बाद सदमे में दोनों
Meerut Blue Drum Case:अदालत द्वारा मौत की सजा का ऐलान होते ही मुस्कान और साहिल फफक-फफक कर रो पड़े। तनाव और मानसिक दबाव के कारण दोनों ने जेल प्रशासन द्वारा दिया गया भोजन छुआ तक नहीं। हालांकि, इस सबके बीच मुस्कान ने अपनी मासूम बेटी के खान-पान और देखभाल का पूरा ध्यान रखा। जेल प्रशासन अब जेल मैनुअल के सख्त नियमों के तहत ही दोनों की आगे की निगरानी और दिनचर्या तय कर रहा है।

