AurangabadAurangabad
Spread the love

रिपोर्टर: दीनानाथ माऔर

Aurangabad : जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत जोगिया के समीप स्थित एक निजी होटल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 26वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन लोजपा (रामविलास) एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पंकज पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्व. रामविलास पासवान के संघर्षों को किया याद

Aurangabad समारोह को संबोधित करते हुए पंकज पासवान ने कहा कि आज का दिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और संकल्प लेने का है। उन्होंने याद दिलाया कि 28 नवंबर 2000 को पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान ने दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों की आवाज को मजबूती देने के लिए इस दल की नींव रखी थी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

चिराग पासवान के नेतृत्व में विकसित बिहार का लक्ष्य

Aurangabad पंकज पासवान ने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व में पार्टी आज बिहार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान का विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ है, जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार को एक विकसित, शिक्षित और रोजगार युक्त राज्य बनाना है। उन्होंने युवा, महिला और किसानों को पार्टी की असली ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं।

बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर

Aurangabad संगठन की मजबूती पर बल देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाएं, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें और सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एससी-एसटी समाज के सम्मान, शिक्षा और अधिकारों के लिए पार्टी सदैव संघर्षरत रहेगी। कार्यक्रम के दौरान आगामी अभियानों, सदस्यता विस्तार और सांगठनिक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े: दतिया पुलिस को मिली सफलता, आर्म्स एक्ट के तहत फरार स्थाई वारंटी को दबोचा