Mangaluru : भारत में घूमने के लिए कई शानदार स्थान हैं। अक्सर लोग Shimla, Manali, Mussoorie और Nainital जैसे हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। हालांकि, इन जगहों पर अब काफी भीड़ होने लगी है, जिससे सुकून भरा अनुभव कम हो गया है। ऐसे में अगर आप किसी शांत और अलग डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो एक खास जगह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
खूबसूरती और शांति का संगम
Mangaluru कर्नाटक का मंगलुरु एक बेहद आकर्षक तटीय शहर है। यह अपने सुनहरे समुद्र तटों, पुराने मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता यात्रियों को खास अनुभव देती है। अगर आप पहाड़ों की बजाय समुद्र किनारे सुकून चाहते हैं, तो यह जगह जरूर पसंद आएगी।
क्यों कहा जाता है “आइसक्रीम कैपिटल”?
Mangaluru को “आइसक्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। यहां के आइसक्रीम पार्लर देश-विदेश तक मशहूर हैं। खासतौर पर यहां मिलने वाली अनोखी “गडबड आइसक्रीम” पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। तटीय मौसम और स्थानीय स्वाद ने यहां आइसक्रीम कल्चर को खास पहचान दिलाई है।
घूमने लायक प्रमुख स्थान
Mangaluru में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें आप अपनी यात्रा में शामिल कर सकते हैं:
- Panambur Beach – साफ-सुथरा और खूबसूरत समुद्र तट
- Kudroli Gokarnath Temple – भव्य और प्रसिद्ध मंदिर
- St Aloysius Chapel – ऐतिहासिक और कलात्मक चर्च
- Sultan Battery – इतिहास से जुड़ा आकर्षक स्थल
खाने-पीने और अनुभव का मजा
Mangaluru अगर आपको सीफूड पसंद है, तो मंगलुरु आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां का लोकल फूड और शांत माहौल आपकी यात्रा को यादगार बना देता है।
अगर आप भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से हटकर किसी नए और सुकून भरे डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो मंगलुरु एक बेहतरीन विकल्प है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, स्वादिष्ट आइसक्रीम और शांत माहौल आपको बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
Also Read This: New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य मित्र देशों के लिए खुला-ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारत के साथ संबंधों पर दिया बड़ा बयान

