MachalpurMachalpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रदीप बंसल

Machalpur : रविवार को माचलपुर के नवीन झंडा चौक स्थित सोसाइटी गेट के सामने नगर परिषद द्वारा ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत जन-कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ सीधे और त्वरित रूप से नागरिकों तक पहुँचाना था। शिविर का शुभारंभ विधायक हजारीलाल दांगी ने माँ सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय ने की।

एक ही मंच पर मिले कई विभाग, कई आवेदनों का मौके पर ही हुआ निपटारा

Machalpur शिविर में नगर प रिषद के अलावा राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, विद्युत विभाग तथा गैस एजेंसी सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यहाँ आमजन को विभागवार योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न हितग्राही योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ का वितरण किया गया।

प्रभारी तहसीलदार की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय, विधायक ने जताया ऐतराज

Machalpur शिविर के दौरान प्रभारी माचलपुर तहसीलदार सुनील वर्मा की गैरमौजूदगी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मंच से संबोधन के दौरान विधायक हजारीलाल दांगी ने उनकी अनुपस्थिति का स्पष्ट उल्लेख करते हुए राजस्व विभाग के कामकाज पर सवाल खड़े किए। वर्तमान में माचलपुर उप तहसील का अतिरिक्त प्रभार जीरापुर तहसीलदार सुनील वर्मा के पास है। स्थानीय स्तर पर स्थायी राजस्व अधिकारी न होने से आम जनता को नामांतरण, सीमांकन व अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पहले भी उठ चुकी है शिकायतें, माचलपुर की राजस्व व्यवस्था पर उठे सवाल

Machalpur यह पहला मौका नहीं है जब तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हों। इससे पूर्व गोघाटपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के शिविर में भी ग्रामीणों ने विधायक से तहसीलदार की शिकायत की थी। उस समय विधायक ने कलेक्टर और एसडीएम की मौजूदगी में ही अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बावजूद रविवार के सेवा सेतु शिविर में प्रभारी तहसीलदार की अनुपस्थिति से स्थानीय राजस्व व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक गलियारों और आमजन में चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़े: Delhi Police Encounter:दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में दो आरोपी घायल