LucknowLucknow
Spread the love

रिपोर्टर: विजय यादव

Lucknow BMW car 26 lakh cash seized : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक वीआईपी इलाके से गुजर रही आलीशान बीएमडब्ल्यू (BMW) कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। कार के अंदर से लाखों रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है, जिसके बाद पुलिस महकमे के साथ-साथ आयकर विभाग में भी खलबली मच गई है।

Lucknow BMW car 26 lakh cash seized रूटीन चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ी संदिग्ध लग्जरी गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, आशियाना पुलिस की एक टीम स्मृति उपवन के पास रूटीन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान वहाँ से गुजर रही एक बीएमडब्ल्यू (BMW) और एक स्कॉर्पियो कार को संदिग्ध मानकर रोका गया। जब पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार की डिग्गी में बने एक खास लॉकर को खोला, तो उसमें 500-500 रुपये के नोटों के बंडल सजे हुए थे। कुल मिलाकर पुलिस ने ₹26 लाख की नकदी (500 के नोटों की 52 गड्डियां) जब्त की है।

Lucknow BMW car 26 lakh cash seized विधायक का स्टीकर, ब्लैक फिल्म और शीशे पर लिखा ‘माफिया’

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात इन गाड़ियों का हुलिया और उन पर लगे टैग्स हैं। जब्त की गई स्कॉर्पियो कार के शीशों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी और उस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का ‘विधायक’ लिखा हुआ स्टीकर भी चस्पा था। इतना ही नहीं, बीएमडब्ल्यू कार पर कोई वैध नंबर प्लेट नहीं थी और उसके साइड के शीशे पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘माफिया’ लिखा हुआ था।

Lucknow BMW car 26 lakh cash seized तीन छात्र हिरासत में, इनकम टैक्स विभाग ने संभाली जांच की कमान

पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों के परिजनों का दावा है कि तीनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी रकम उनके पास कहाँ से आई, इसका कोई भी वैध दस्तावेज या हिसाब वे पुलिस के सामने पेश नहीं कर सके। आशियाना पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया है और बरामद कैश को आगे की तफ्तीश के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) के सुपुर्द कर दिया है, जो अब इस काले धन के असली स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़े: Chamba Himachal Pradesh bus accident rock fall: हिमाचल में कुदरत का कहर, चम्बा में चलती बस पर गिरी भारी चट्टान, एक यात्री की मौत, कई घायल