Kerala doctor arrested:केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। यहां के नेडुमंगाड सरकारी तालुक अस्पताल में एक हाउस सर्जन के साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
अपने कमरे में बुलाकर डॉक्टर ने की थी गंदी हरकत
Kerala doctor arrested:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक पोस्टग्रेजुएट छात्रा जो अस्पताल में हाउस सर्जन के रूप में कार्यरत है, उसने शुक्रवार दोपहर अपने शरीर पर सूजन महसूस की। इसके बाद वह इलाज के लिए आरोपी डॉक्टर के पास पहुंची थी।
आरोप है कि डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ जोर-जबरદस्ती तथा यौन दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। हालांकि, पीड़ित छात्रा किसी तरह उस कमरे से बाहर निकलने में सफल रही और अपने साथियों की सहायता से तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
DYFI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और आरोपी की गिरफ्तारी
Kerala doctor arrested:घटना के बाद केरल पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने शुक्रवार रात पुलिस थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने छात्रा का विस्तृत बयान दर्ज किया।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शनिवार तड़के करीब 2 बजे आरोपी डॉक्टर को उसके घर से हिरासत में ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से शुरुआती पूछताछ के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है।
read this:-जामताड़ा के एस. आर. पब्लिक स्कूल में बाल दिवस और छठ महापर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

