JharkhandJharkhand
Spread the love

Jharkhand : विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज शाम सदन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सहित मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियों के रंग सदैव बने रहें।

उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस उत्सव को सभी लोग हर्षोल्लास और सकारात्मक भावना के साथ मनाएं।

Also Read This: Rohtas: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सासाराम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले का शुभारंभ