JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर देशभर में जारी बहस के बीच जामताड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आक्रामक रुख अपनाया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा महाविद्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विपक्ष महिलाओं को उनका हक देने की राह में रोड़ा अटका रहा है।

Jamtara “महिलाओं के अधिकार के खिलाफ है विपक्ष का रुख”

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दशकों के इंतजार के बाद मोदी सरकार ने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए यह बिल पेश किया, लेकिन विपक्ष ने इसके खिलाफ वोटिंग कर अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों का यह नकारात्मक रवैया नारी शक्ति के अपमान के समान है। कुणाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित नहीं हुई, तो भाजयुमो सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।

Jamtara सशक्तिकरण में बाधा डालने का आरोप

वहीं, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि 17 अप्रैल को जब केंद्र सरकार ने इस ऐतिहासिक बिल को प्रस्तुत किया, तब विपक्ष ने इसका विरोध कर अपनी संकुचित मानसिकता का परिचय दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष क्यों नहीं चाहता कि देश के गांवों, पंचायतों और संसद में महिलाओं की आवाज बुलंद हो? भाजपा नेताओं के अनुसार, विपक्ष का यह विरोध केवल राजनीतिक है और इससे देश की आधी आबादी के विकास की गति धीमी होगी।

Jamtara छात्र-छात्राओं की भागीदारी और भविष्य की रणनीति

इस विरोध प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। आरती कुमारी और नेहा कुमारी सहित कई युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक हैं और भविष्य में ऐसे किसी भी दल का समर्थन नहीं करेंगी जो नारी सशक्तिकरण का विरोध करता हो। प्रदर्शन में ब्रजेश राउत, अनिकेत शर्मा, और सपना कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने भविष्य में गांव-गांव जाकर इस मुद्दे पर जन-जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Also Read This: Jamshedpur: सेना का ‘महा-ऑपरेशन’ सफल, बहरागोड़ा में 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय