Wanadongri Jewellery ShopWanadongri Jewellery Shop
Spread the love

Wanadongri Jewellery Shop:नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में एक ज्वेलर्स शॉप में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे और हथियार के बल पर दुकान के कर्मचारी को डराकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

मोटरसाइकिल से पहुंचे थे चार आरोपी

Wanadongri Jewellery Shop::जानकारी के मुताबिक, वानाडोंगरी में राजेश ढोमणे की ढोमणे ज्वेलर्स नाम से दुकान है। वारदात के समय राजेश दुकान पर मौजूद नहीं थे। दोपहर करीब 3:45 बजे चार युवक एक मोटरसाइकिल से दुकान के बाहर पहुंचे।

शुरुआत में दो आरोपी दुकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि उनके दो साथी आसपास की स्थिति पर नजर रखने के बाद अंदर पहुंच गए। दुकान में घुसने के बाद आरोपियों ने शटर नीचे कर दिया, जिससे अंदर मौजूद कर्मचारी को मदद मांगने का मौका नहीं मिल सका।

कर्मचारी पर तानी पिस्तौल, मोबाइल भी छीना

Wanadongri Jewellery Shop:आरोपियों ने दुकान के कर्मचारी शुभम पर पिस्तौल तान दी और उसे धमकाया। बदमाशों ने सबसे पहले उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया। इसके बाद काउंटर और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को एक बैग में भरना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बदमाश करीब 400 ग्राम सोना और चांदी के आभूषण लेकर भागे हैं। लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

बदमाशों को रोकने की कोशिश में घायल हुआ कर्मचारी

Wanadongri Jewellery Shop:लूट के बाद जब आरोपी दुकान से बाहर निकलकर भागने लगे तो कर्मचारी शुभम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने उसे कुछ दूर तक घसीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के तुरंत बाद कर्मचारी ने दुकान के मालिक को घटना की जानकारी दी।

मालिक की सूचना पर MIDC पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Wanadongri Jewellery Shop::ज्वेलर्स शॉप में लगे CCTV कैमरों में लूट की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में चार युवक चेहरे ढके हुए दुकान में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों में से एक कर्मचारी पर हथियार तानता नजर आ रहा है, जबकि बाकी बदमाश गहनों को बैग में भरते दिखाई देते हैं।

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

60 लाख के गहनों की लूट से इलाके में हड़कंप

Wanadongri Jewellery Shop::दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में हुई इस वारदात से वानाडोंगरी इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य सुरागों को जांच का हिस्सा बनाया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

read this:-महाराष्ट्र: एमएलसी चुनाव 2026 बीजेपी ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान