International Yoga DayInternational Yoga Day
Spread the love

रिपोर्टर: सन्‍तोष सरावगी

International Yoga Day : ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद (डबरा शाखा) द्वारा शहर में दो भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत पहला शिविर घनश्याम हबलानी जी के वेयरहाउस और दूसरा बनखंडेश्वर स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुआ। सुबह की पहली किरण के साथ ही दोनों स्थलों पर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत परिषद के अध्यक्ष श्री राधेश्याम गुप्ता, सचिव श्री संदीप सैनिक, कोषाध्यक्ष श्री राहुल राजपूत और कार्यक्रम संयोजक श्री सुरेश तनवानी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन और ‘वंदे मातरम’ के ओजस्वी गान के साथ हुई।

International Yoga Day वेयरहाउस परिसर में योग से तनाव मुक्ति का संदेश

घनश्याम हबलानी जी के वेयरहाउस पर आयोजित शिविर में मुख्य रूप से स्थानीय रहवासियों और व्यापारी वर्ग ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। इस मौके पर परिषद के वक्ताओं ने आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव को दूर करने के लिए योग को एकमात्र संजीवनी बताया। शिविर में मौजूद सैकड़ों नागरिकों को प्राणायाम, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न शारीरिक आसनों का गहन अभ्यास कराया गया।

International Yoga Day बनखंडेश्वर स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखे एकाग्रता के गुर

युवा पीढ़ी और बच्चों को समर्पित दूसरा विशेष शिविर बनखंडेश्वर स्कूल के प्रांगण में सजा। यहाँ योग विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने वाले विशेष आसनों की बारीकियां सिखाईं। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए योग गुरुओं ने कहा कि नियमित योग न केवल मानसिक तनाव को नियंत्रित करता है, बल्कि बौद्धिक और तार्किक क्षमता को भी धार देता है।

International Yoga Day 365 दिन योग का संकल्प और आभार प्रदर्शन

इस गरिमामयी आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिक और समाजसेवी श्री बसंत कुकरेजा, श्री बसंत पटसारिया, श्री बृजेश मंगल, श्री राजीव शिवहरे और श्री अमित राजोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयोजक श्री सुरेश तनवानी ने दोनों केंद्रों पर व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।

समापन के अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री राधेश्याम गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों को वर्ष के 365 दिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया। अंत में, सचिव श्री संदीप सैनिक ने हबलानी परिवार और बनखंडेश्वर स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार जताया। सामूहिक शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ इस सफल आयोजन का समापन हुआ।

ये भी पढ़े: Dhumavati Jayanti 2026: क्यों धूमावती माता के स्वरूप की पूजा नहीं करतीं सुहागिन महिलाएं? जानें भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी पौराणिक कथा