HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता के अवसर लेकर आया है। आज कुछ लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। हालांकि, कुछ राशि वालों को अपने खर्चों, गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। रात 8 बजकर 42 मिनट तक शिव योग रहेगा और सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र के बाद आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है।

🐏 मेष राशि (Aries)

Horoscope मेष राशि के जातकों को आज कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। काम में छोटी-छोटी गलतियां परेशानी पैदा कर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार सामने आएंगे। संतान की ओर से खुशी मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6

🐂 वृष राशि (Taurus)

Horoscope वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन उत्साहजनक रह सकता है। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। कारोबार में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी मेहनत और सही योजना के दम पर आप कठिन कामों को भी पूरा कर सकते हैं। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

👬 मिथुन राशि (Gemini)

Horoscope मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रह सकता है। भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां या अवसर मिल सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

🦀 कर्क राशि (Cancer)

Horoscope कर्क राशि वालों का दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, लेकिन किसी जरूरत के कारण बचत का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। इसलिए खर्चों की योजना बनाकर चलें। विद्यार्थियों के लिए दिन उपयोगी रहेगा और उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपना समय जरूरी कामों में लगाएं और बेवजह की गतिविधियों से दूर रहें।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6

🦁 सिंह राशि (Leo)

Horoscope सिंह राशि के जातकों को आज अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। परिवार में आपसी तालमेल बेहतर होगा। लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत जारी रखें और पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का लाभ उठाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। महिलाओं के लिए भी दिन राहत और संतोष देने वाला हो सकता है।

शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 8

👧 कन्या राशि (Virgo)

Horoscope कन्या राशि वालों को आज अपने कामकाज की समीक्षा करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने और मिल-जुलकर काम करने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

⚖️ तुला राशि (Libra)

Horoscope तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार नए अवसर लेकर आ सकता है। सामाजिक दायरे में विस्तार होगा और नए लोगों से संपर्क बनेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छा ग्राहक मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

Horoscope वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। विद्यार्थियों को करियर या पढ़ाई से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है। इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। परिवार में बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

Horoscope धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार अच्छा रहने की उम्मीद है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से अवसर मिल सकता है। घर के अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। आपकी बातों को कार्यक्षेत्र में महत्व मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। घर में धार्मिक आयोजन या शुभ कार्य होने के संकेत हैं। ऑनलाइन कारोबार से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ सकती है। जरूरतमंद की सहायता करने का भी अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

🐐 मकर राशि (Capricorn)

Horoscope मकर राशि वालों को आज अपने काम पूरे करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग आपके काम आसान बना सकता है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। धन कमाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के कारण यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

Horoscope कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, क्योंकि इससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। पुराने मित्रों से बातचीत होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहपाठियों की मदद मिल सकती है। कारोबार में स्थिरता बनी रहने के संकेत हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

🐟 मीन राशि (Pisces)

Horoscope मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार उत्साह और प्रगति का दिन हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। वकीलों को नया केस मिलने की संभावना है, जबकि केमिस्ट की दुकान चलाने वालों को लाभ हो सकता है। परिवार में भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4

ये भी पढ़े: सुपौल में पीएनजी सेवा का आगाज: तीन महीने में घरों तक पहुंचेगी प्राकृतिक गैस