लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 20 सितंबर 2026, रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि शाम 5:52 बजे तक रहेगी। आज महानंदा नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर 3:23 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भोर 4:35 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक और कार्यक्षेत्र से जुड़े अच्छे अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे संपर्कों का लाभ मिल सकता है और काम समय पर पूरे होने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी पुरानी परेशानी से राहत मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। ऑनलाइन खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्किटेक्चर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना भविष्य में लाभदायक हो सकता है। अनुभवी लोगों की संगति से आपको सीखने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक बातों और बिना मांगी सलाह देने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज नई जानकारी हासिल होगी, जिसका असर उनके काम की गति पर भी पड़ेगा। महिलाएं अपने कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए उपयोगी उपहार खरीद सकते हैं, जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उनकी भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और शाम को मंदिर या भजन-कीर्तन में शामिल हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 2
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
आज आप उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। जिस काम को पूरा करने का संकल्प लेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी कार्य में अच्छे परिणाम मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारियों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा। लंबे समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। दूसरों से अपेक्षा करने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। कोशिश करें कि जरूरी काम शाम से पहले पूरे कर लें। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को किसी शो में काम करने का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
आज का दिन प्रसन्नता से भरा रह सकता है। आप अपनी प्राथमिकताओं पर अधिक ध्यान देंगे। काम, परिवार और दोस्तों के बीच उचित संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां लौटेंगी और लंबे समय से चली आ रही नाराजगी दूर होने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप रोकना आपके लिए बेहतर रहेगा। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। बातचीत के दौरान विनम्रता बरतने से कई अटके हुए काम आसानी से बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम जल्द मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर काम की गति धीमी हो सकती है, लेकिन आपकी योग्यता और प्रयास से काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। मार्केटिंग और नए संपर्कों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। महिलाओं पर पेशेवर और घरेलू जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रह सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों और काम पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। मेहनत का अच्छा परिणाम व्यवसाय में दिखाई दे सकता है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है और अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। आपके प्रयास सफल होने की संभावना है। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही कोई अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 6
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज धार्मिक गतिविधियों में आपका मन अधिक लगेगा। शाम को किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रेरणा लेकर अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने का प्रयास करेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके लिए लाभदायक हो सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी के साथ समझौता तय होने की संभावना है। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार महसूस होगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए पहले से अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें। कारोबार में प्रयास के अनुरूप परिणाम मिलने और आमदनी में सुधार की संभावना है। हालांकि किसी बड़े व्यावसायिक फैसले से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। काम पर एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। बच्चों को सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखनी चाहिए। वे अपने पिता से किसी महत्वपूर्ण विषय पर सलाह भी ले सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
ये भी पढ़े: EVM-VVPAT वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण: सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

