ChambaChamba
Spread the love

रिपोर्टर: काजल राजपूत

Chamba : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चालुज मोड़ के पास एक अनियंत्रित बस के अचानक पलट जाने से चालक और परिचालक सहित सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Chamba बैरागढ़ से चंबा जा रही बस चालुज मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। बस में लगभग 15 से 20 यात्री सवार थे। चालुज मोड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया।

Chamba हादसे में चालक-परिचालक समेत 7 यात्रियों की जान गई

इस भीषण दुर्घटना में चार पुरुषों और तीन महिलाओं की जान चली गई है। मृतकों में बस के चालक रूप सिंह और परिचालक तेज सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा जगदेव शर्मा, देस राज, जगदेई, हरदेई और नीलम की हादसे में असमय मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे चुराह क्षेत्र में मातम का माहौल है।

घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में कराया गया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तीसा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी 11 घायलों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी: ‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन आपके मन की बात समझ सकता हूं’