रिपोर्टर: सन्तोष सरावगी
Gwalior illegal Liquor Raid Dabra Arrested : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अवैध मदिरा के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेश और आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन में विभाग ने डबरा क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। आबकारी विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
Gwalior illegal Liquor Raid Dabra Arrested डबरा में रिहायशी मकान और दुकान पर छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद
सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम को डबरा क्षेत्र में अवैध शराब के संग्रहण की पुख्ता मुखबिर सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डबरा व्रत प्रभारी श्री सतेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में आबकारी बल ने बुजुर्ग रोड पर स्थित सतीश झा के रिहायशी मकान और दुकान पर अचानक दबिश दी।
तलाशी के दौरान मौके से 213 पाव देशी प्लेन शराब, 10 पाव देशी मसाला शराब और 31 कैन बोल्ट प्रीमियम स्ट्रांग बियर बरामद की गई। इसके अलावा, टीम ने डबरा की जवाहर कॉलोनी में सुल्तान जाटव के घर पर भी छापा मारा, जहाँ से 151 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई।
Gwalior illegal Liquor Raid Dabra Arrested आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज, सतीश झा गिरफ्तार
इस पूरी कार्रवाई में कुल मिलाकर 67.32 बल्क लीटर अवैध देशी शराब और 15.50 बल्क लीटर अंग्रेजी मदिरा (कुल 55.64 बल्क लीटर से अधिक) जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹35,000 आंकी गई है।
आबकारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतीश झा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की गंभीर धाराओं 34(1)(क) एवं 34(2) तथा अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Gwalior illegal Liquor Raid Dabra Arrested टीम की मुस्तैदी से मिली सफलता, आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस सफल रेड को अंजाम देने में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री उमेश कुमार स्वर्णकार और आबकारी उप निरीक्षक श्री हरेंद्र सिंह मावई की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही आबकारी बल के आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, रवि बघेल, राजेंद्र जोनवार, एकल कुटे, मनोज यादव, रूचि कुशवाह, मातादीन धाकड़, प्रदीप हिंडौनिया, राहुल त्यागी, चेतन जयंत और मयंक जादौन सहित पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

