रिपोर्टर: राजीव कुमार
Dhar : जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरघाटा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक बेसहारा विधवा महिला के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है।
घर में घेरकर की गई मारपीट और अभद्रता
Dhar वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय कुछ लोग जबरन एक घर के भीतर दाखिल होते हैं और अकेली महिला को घेरकर लाठियों से बेरहमी से पीटते हैं। पीड़िता खुद को बचाने की गुहार लगाती दिख रही है, लेकिन हमलावर उस पर डंडे बरसाते रहते हैं। इस दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश करने वालों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
चरित्र शंका के चलते वारदात को अंजाम देने का दावा
Dhar प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक विधवा महिला है और उस पर चरित्र शंका का आरोप लगाकर ग्रामीणों के एक समूह ने इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की प्रशासनिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच व कार्रवाई जारी
Dhar वीडियो सार्वजनिक होने के बाद गंधवानी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल फुटेज के आधार पर घटनास्थल की पुष्टि की जा रही है और घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: एमसीबी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सड़क पर उतरे कलेक्टर और एसपी, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

