ManendragarhManendragarh
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Manendragarh : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में जिला कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह खुद सड़क पर उतरीं और झाड़ू लगाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका का अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जैन मंदिर चौक से गांधी चौक तक चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Manendragarh स्वच्छता अभियान का शुभारंभ शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र जैन मंदिर चौक से हुआ। यहाँ से प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का दल सफाई करते हुए गुरुद्वारा मार्ग से होकर महात्मा गांधी चौक तक पहुँचा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर तथा सार्वजनिक स्थलों पर फैले कचरे को साफ किया गया। अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों से बातचीत कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग माँगा।

कलेक्टर ने की बापू की प्रतिमा की सफाई, डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन पर दिया जोर

Manendragarh महात्मा गांधी चौक पहुँचकर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई की और उन्हें नमन किया। उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की सुचारू व्यवस्था लागू है। इसलिए लोग दुकानों व घरों का कचरा सड़कों या खुले स्थानों पर बिल्कुल न फेंकें। उन्होंने अपील की कि कचरा केवल स्वच्छता दीदियों को ही सौंपें, ताकि शहर को कचरा-मुक्त बनाया जा सके।

स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने की अपील

Manendragarh अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। अधिकारियों द्वारा खुद झाड़ू उठाने का मुख्य उद्देश्य आम जनता में नागरिक बोध और जिम्मेदारी की भावना जगाना था। प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को किसी एक दिन के अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

ये भी पढ़े: रामनगर एयरवेज कॉलोनी में दुर्गापूजा पंडाल का भूमिपूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण