रिपोर्टर: सोनू कुमार
Delhi Newly Wed Woman Mysterious Death : देश की राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहाँ एक आलीशान सरकारी आवासीय परिसर में 28 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान आकृति के रूप में हुई है, जिसकी महज ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। इस रहस्यमयी मौत ने पुलिस और मृतका के परिजनों को गहरे सदमे और उलझन में डाल दिया है।
Delhi Newly Wed Woman Mysterious Death दोस्तों को पार्टी देने के बाद अचानक लापता हुई आकृति
मूल रूप से दिल्ली के संगम विहार की रहने वाली आकृति छतरपुर इलाके में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर नौकरी करती थी। उसकी शादी इसी साल 24 अप्रैल 2026 को हुई थी। शनिवार को उसने अपने दफ्तर के दोस्तों को अपनी शादी की खुशी में एक पार्टी दी थी। पार्टी खत्म होने के बाद शनिवार शाम को उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि वह अपने घर के पास वाले मेट्रो स्टेशन तक पहुंच चुकी है। लेकिन, इस कॉल के कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल फोन अचानक स्विच ऑफ हो गया और परिवार से उसका संपर्क टूट गया।
Delhi Newly Wed Woman Mysterious Death अनजान सोसाइटी में मिली लाश, परिजनों ने उठाए सवाल
लापता होने के महज कुछ ही घंटों बाद, शनिवार रात करीब 9:00 बजे लोधी कॉलोनी की ‘पालिका कुंज एनडीएमसी सोसाइटी’ के निवासियों ने परिसर में एक युवती का शव देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त की, तो वह शव लापता आकृति का ही निकला। आकृति की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि परिजनों के मुताबिक, उस सोसाइटी से आकृति या उसके परिवार का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। वहाँ न तो उनका कोई दोस्त रहता है और न ही कोई रिश्तेदार। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मेट्रो स्टेशन पहुंचने की बात कहने वाली आकृति लोधी कॉलोनी की इस सोसाइटी में कैसे और क्यों आई?
Delhi Newly Wed Woman Mysterious Death एसडीएम की निगरानी में जांच शुरू, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चूंकि कानून के मुताबिक महिला की शादी को अभी 7 साल से कम (महज ढाई महीने) का समय हुआ था, इसलिए मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) को तुरंत सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की हत्या, आत्महत्या और हादसे समेत सभी संभावित कोणों से बारीकी से तफ्तीश कर रही है। सोसाइटी और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि आकृति वहां किसके साथ और किस हाल में पहुंची थी।

