DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: विजय गुप्‍ता

Datia : मध्य प्रदेश के दतिया जिले की बसई पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए महज 12 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8.60 लाख रुपये नगद और लगभग 13.60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों समेत कुल 22.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस प्रकरण में दो बालिग आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

दतिया के पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया।

पीड़ित ने दर्ज कराई थी बैग चोरी होने की शिकायत

Datia मामले की शुरुआत ग्राम जैतपुर निवासी विनोद साहू की शिकायत से हुई। फरियादी ने 3 अक्टूबर को थान बसई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अक्टूबर को उनकी घर से लगी दुकान में रखा एक बैग अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। उस बैग के अंदर 8.60 लाख रुपये की नगदी और लगभग 13.60 लाख रुपये के बहुमूल्य सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे। मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया।

संदेही से पूछताछ में खुला चोरी का पूरा राज

Datia घटना की गंभीरता को देखते हुए बसई थाना पुलिस ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने एक नाबालिग (अपचारी बालक) को हिरासत में लेकर कड़ाई व बाल-सहानुभूति के साथ पूछताछ की, तो चोरी की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। नाबालिग के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान ग्राम जैतपुर निवासी रिंकेश प्रजापति (21 वर्ष) और शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के हरिनगर निवासी रामसिंह प्रजापति (45 वर्ष) के रूप में हुई।

जंगल और घर से बरामद हुआ 22.20 लाख रुपये का मशरूका

Datia सुराग मिलते ही पुलिस टीमों ने दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकेश की निशानदेही पर जैतपुर के जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए 13.60 लाख रुपये के गहने बरामद किए। वहीं, दूसरे आरोपी रामसिंह के घर से चोरी के पूरे 8.60 लाख रुपये नगद जब्त कर लिए गए। पुलिस की सतर्कता से चोरी हुआ शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढ़े: Sultanpur road accident:सुल्तानपुर सड़क हादसा: शहीद का पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, बेटे और भाई समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत