रिपोर्टर: शक्ति यादव
Daman : गुजरात से सटे केंद्र शासित प्रदेश दमन के नानी दमन स्थित समुद्र तट पर एक लाइफ गार्ड की सतर्कता और असाधारण बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। अपने परिवार के साथ घूमने आई 7 साल की मासूम बच्ची समंदर की तेज लहरों की चपेट में आकर डूबने लगी थी। तभी मौके पर तैनात लाइफ गार्ड ने बिना एक पल गंवाए उफनती लहरों में छलांग लगा दी और दो मिनट के भीतर मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू का पूरा वीडियो भी सामने आया है।
वापी से पिकनिक मनाने आया था परिवार
Daman यह घटना शनिवार शाम की है, जब गुजरात के वापी से एक परिवार वीकेंड बिताने के लिए नानी दमन के समंदर तट पर आया हुआ था। परिवार की 7 वर्षीय मासूम बच्ची पानी के किनारे मस्ती कर रही थी। इसी दौरान समुद्र में उठी एक ऊंची और तेज लहर की चपेट में आने से वह अपना संतुलन खो बैठी और गहरे पानी की तरफ खींचती चली गई। बच्ची को डूबता देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लाइफ गार्ड सुजल मांगेला का साहसिक रेस्क्यू
Daman तट पर तैनात लाइफ गार्ड सुजल मांगेला ने जैसे ही बच्ची को संकट में देखा, उन्होंने तुरंत अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनते समुद्र में छलांग लगा दी। सुजल ने अपनी सूझबूझ और पेशेवर क्षमता का परिचय देते हुए पानी के तेज बहाव को चीरते हुए बच्ची तक पहुंच हासिल की और उसे सुरक्षित किनारे पर ले आए। इस जांबाजी के लिए सुजल मांगेला की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।
भावनगर में दोस्तों को बचाते समय दो किशोरों की दुखद मौत
Daman पानी में होने वाले हादसों के बीच भावनगर जिले से एक दुखद खबर भी सामने आई। तलाजा तालुका के मथावाड़ा गांव स्थित चेक डैम पर पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से दो अचानक पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके साथी तुषार शियाल (17 वर्ष) और मिलन शियाल (19 वर्ष) पानी में कूद पड़े। उन्होंने अपने दोस्तों को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन गहरे पानी में फंसने के कारण खुद डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़े: IIT-IIM से पढ़ीं चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, भावुक पोस्ट में साझा की मन की बात

