Badshahpur Tehsil PAN Card:हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बादशाहपुर तहसील से एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां आयकर विभाग (IT) की जांच के दौरान पता चला है कि पिछले दो वर्षों में करीब 25 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्रियों में एक ही पैन नंबर (ABCDEF1234) का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आयकर विभाग ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
55 हजार करोड़ रुपये की भारी वित्तीय गड़बड़ी
Badshahpur Tehsil PAN Card:आयकर विभाग के अनुसार, इस फर्जीवाड़े के जरिए बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगभग 12 हजार संपत्तियों के माध्यम से करीब 15 हजार करोड़ रुपये का ऐसा लेन-देन किया गया है, जिसकी जानकारी आयकर विभाग को दी ही नहीं गई थी।
इसके अतिरिक्त, कुल 35 हजार संपत्तियों के लेन-देन की जांच में यह बात सामने आई है कि या तो इन मामलों को विभाग में रिपोर्ट नहीं किया गया या फिर इनके साथ फर्जी एवं गलत पैन कार्ड नंबर जोड़ दिए गए। कुल मिलाकर इस पूरे फर्जीवाड़े में करीब 55 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी का अंदेशा जताया जा रहा है।
तहसीलदार और नायब तहसीलदार की भूमिका संदेह के घेरे में
Badshahpur Tehsil PAN Card:इस बड़े फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद अब स्थानीय प्रशासन और तहसील अधिकारियों पर भी शिकंजा कसने लगा है। जांच के दौरान तत्कालीन तहसीलदार और नायब तहसीलदार की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि उनकी संलिप्तता के बिना इतना बड़ा खेल कैसे संभव हुआ।
आयकर विभाग ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव को भी अवगत करा दिया है ताकि प्रशासनिक स्तर पर तुरंत जरूरी कदम उठाए जा सकें।
चंडीगढ़ आईटी विभाग की 7 सदस्यीय टीम कर रही जांच
Badshahpur Tehsil PAN Card:मामले की गंभीरता को भांपते हुए आयकर विभाग (I&CI) चंडीगढ़ के निर्देश पर 7 अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम फिलहाल बादशाहपुर तहसील में कैंप कर दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है।
जांच अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा सरकार से प्राप्त ‘स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन’ (SFT) डेटा में पूरी पारदर्शिता नहीं बरती गई है। विभाग का मानना है कि जिन-जिन रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़ा या गड़बड़ी पाई गई है, उनकी गहराई से पड़ताल की जाएगी ताकि इस पूरे रैकेट के मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
read this:- ग्वालियर में ‘रंगरति डांडिया महोत्सव’ का भव्य आगाज, झूमे प्रतिभागी

