रिपोर्टर: शिवम तिवारी
Badoni : दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसे तेजाब पिला दिया गया। इस वारदात के बाद स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
क्या है पूरा मामला
Badoni जानकारी के मुताबिक, यह घटना बड़ौनी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में हुई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर 25 वर्षीय महिला के साथ उसके पति, जेठ और परिवार के अन्य सदस्यों ने पहले मारपीट की और फिर उसे तेजाब पिला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी पति और अन्य परिजन घर से फरार हो गए।
छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Badoni पुलिस ने पीड़िता से जुड़े मामले में सख्त रुख अपनाते हुए छह आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों में पति संतोष यादव के अलावा कृपाराम यादव, भगवान सिंह यादव, रमेश यादव, श्याम कुंअर और नंदनी यादव के नाम शामिल हैं।
अस्पताल में इलाज और पुलिस की तलाश
Badoni तेजाब पिलाए जाने से गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, बड़ौनी पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: रक्तमोक्षण क्या है? आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति से जानें शरीर पर इसके प्रभाव





