Bada Mangal 2026 : हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है, लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का महत्व सबसे अधिक होता है। इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी माह के एक मंगलवार को भगवान हनुमान की पहली भेंट प्रभु श्रीराम से हुई थी। यही कारण है कि ज्येष्ठ के सभी मंगलवार विशेष फलदायी माने जाते हैं।
23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का अंतिम बड़ा मंगल मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ समय, सही विधि और पूजन के दौरान बोले जाने वाले मंत्र।
Bada Mangal 2026 बड़े मंगल 2026 का शुभ मुहूर्त
अंतिम बड़े मंगल पर पूजा के लिए तीन शुभ समय बताए गए हैं। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी मुहूर्त में हनुमान जी की आराधना कर सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त
- सुबह 4:04 बजे से सुबह 4:44 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
- सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक
संध्या मुहूर्त
- शाम 7:22 बजे से रात 8:23 बजे तक
Bada Mangal 2026 बड़े मंगल की पूजा विधि
बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा पूरे श्रद्धा भाव और नियमपूर्वक करें।
- प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- संभव हो तो लाल, केसरिया या नारंगी रंग के कपड़े पहनें।
- व्रत रखने का संकल्प लें और पूजा स्थान को साफ-सुथरा रखें।
- लाल रंग के आसन पर बैठकर पूजा प्रारंभ करें।
- हनुमान जी के सामने घी या तेल का दीपक और धूप जलाएं।
- भगवान को लाल पुष्प, सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
- प्रसाद के रूप में बूंदी, बेसन के लड्डू, गुड़-चना, केला या चूरमा अर्पित करें।
- श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें।
- अंत में आरती करें और भगवान से सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना करें।
Bada Mangal 2026 बड़े मंगल पर इन मंत्रों का करें जाप
पूजा के दौरान इन मंत्रों का जप करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
1. ॐ हनुमते नमः।
2. ॐ ऐं भ्रीं हनुमते श्रीरामदूताय नमः।
3. ॐ आंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्।
4. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
Bada Mangal 2026 बड़े मंगल का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से भय, रोग, शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। यह दिन साहस, आत्मविश्वास और सफलता प्राप्त करने के लिए भी विशेष माना जाता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा से बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की मान्यता है।
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य धार्मिक जानकारी उपलब्ध कराना है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान को करने से पहले अपने गुरु या योग्य विद्वान की सलाह लेना उचित रहेगा।

