ArrahArrah
Spread the love

रिपोर्टर: नेहा गुप्‍ता

Arrah : भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में सोमवार की शाम एक दुखद घटना घटी। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हवलदार के 22 वर्षीय पुत्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मीरगंज इलाके और छात्र के पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है।

Arrah IIT की तैयारी कर रहा था होनहार छात्र

मृतक की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के छीने गांव निवासी विमलेश कुमार सिंह के पुत्र साहिल कुमार सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है। साहिल के पिता वर्तमान में बीएसएफ में हवलदार के पद पर तैनात हैं। साहिल एक होनहार छात्र था और भविष्य संवारने के लिए मीरगंज में रहकर आईआईटी (IIT) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस कदम ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

Arrah पार्टी से लौटने के बाद से था परेशान

परिजनों के अनुसार, साहिल रविवार को एक पार्टी में गया था, जहाँ उसकी कुछ लोगों से किसी बात को लेकर बातचीत या अनबन हुई थी। वहां से लौटने के बाद से ही वह कुछ तनाव में दिख रहा था। सोमवार की देर शाम वह अपने कमरे में गया और जहर खा लिया। जब तक परिवार को इसकी भनक लगी और उसे अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Arrah पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में ऐसी क्या बात हुई थी, जिसने छात्र को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर किया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जिनसे साहिल की आखिरी बार बातचीत हुई थी।

ये भी पढ़े: Jamshedpur: पश्चिम बंगाल में भगवा लहर, तुष्टिकरण पर विकास की जीत और एक नए युग का उदय