Flaxseed : अलसी (फ्लैक्ससीड) पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड मानी जाती है। इसके बीजों के साथ-साथ इसका पानी भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
Flaxseed अलसी का पानी कैसे बनाएं?
अलसी का पानी तैयार करना बेहद आसान है:
- एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना करें
- इसमें एक चम्मच पिसी हुई अलसी मिलाएं
- अच्छे से मिक्स करके सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले सेवन करें
Flaxseed अलसी के पानी के प्रमुख फायदे
1. वजन घटाने में मददगार
अलसी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होता है। यह पेट की चर्बी कम करने और वजन नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। नियमित सेवन से शरीर हल्का और एक्टिव महसूस करता है।
2. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में सहायक है और आंतों की सफाई में भी मदद करता है।
3. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
अलसी का पानी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसके नियमित सेवन से हृदय से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।
4. ओवरऑल हेल्थ को करता है बेहतर
अलसी में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं। यह आपकी दैनिक सेहत को मजबूत बनाता है।
Flaxseed सेवन करते समय रखें ये सावधानियां
- अलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें
- अधिक सेवन से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है
- गर्भवती महिलाएं या किसी बीमारी से ग्रसित लोग सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
अलसी का पानी एक आसान और प्राकृतिक उपाय है, जो वजन घटाने के साथ-साथ पाचन और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, संतुलित मात्रा और सही तरीके से सेवन करना बेहद जरूरी है।
Also Read This: Bokaro: 42वें एसपी बने नाथू सिंह मीणा, पदभार संभालते ही पुलिस को दी सख्त हिदायत

