Uttarakhand Joshimath Helicopter CrashUttarakhand Joshimath Helicopter Crash
Spread the love

Uttarakhand Joshimath Helicopter Crash:उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जोशीमठ क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। यह भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। इस हादसे के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

चाय और थायंग गांव के पास हुआ हादसा

Uttarakhand Joshimath Helicopter Crash:प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर कुल 6 यात्रियों को लेकर बदरीनाथ से ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में मौसम बेहद खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर जोशीमठ के निकट चाय और थायंग गांव के ऊपर अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय सेना (Army) द्वारा इस दुर्घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तकनीकी मदद से लोकेशन को ट्रेस किया और हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की। खराब मौसम और दुर्गम इलाका होने के कारण रेस्क्यू टीमों को मौके पर पहुंचने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक

Uttarakhand Joshimath Helicopter Crash:इस हृदयविदारक हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा:

“चाय गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ (SDRF) द्वारा संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मैं स्वयं भी इस पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं।”

read this:- CBSE बोर्ड परीक्षा नियमों में बड़ा बदलाव: 2028 से 5 अनिवार्य विषय, मुख्य विषय में फेल होने पर भी पास होने का अवसर