ShivpuriShivpuri
Spread the love

रिपोर्टर: अजय सिंह

Shivpuri : मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर स्थित व्यस्तम माधव चौक इलाके से एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस सहायता केंद्र के पास सुबह-सुबह एक महिला ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने सड़क किनारे पोहा लगाने वाले दुकानदार से न केवल अभद्रता की, बल्कि बीच-बचाव करने आए पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) पर भी चप्पल से हमला करने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पोहा दुकान पर गाली-गलौज और सामान फेंकने की कोशिश

Shivpuri प्रत्यक्षदर्शियों और पोहा ठेला संचालक पप्पू कुशवाह के अनुसार, महिला अत्यधिक शराब के नशे में दुकान पर पहुंची थी। उसने बिना किसी वजह के ठेला संचालक से गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान पर रखा सामान नीचे फेंकने की कोशिश की। जब पास के एक अन्य ठेले वाले ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो महिला ने चप्पल निकाल ली और हाथ में उठाकर मारने के लिए दौड़ पड़ी।

बीच-बचाव करने आए यातायात SI से भी बदसलूकी

Shivpuri हंगामे की खबर मिलते ही पास में मौजूद यातायात थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) इंतजार हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत महिला ने पुलिस अधिकारी से भी तीखी बहस और बदसलूकी शुरू कर दी। उसने एसआई पर भी चप्पल चलाने की कोशिश की। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

महिला पुलिस बल पहुँचने से पहले आरोपी महिला फरार

Shivpuri एसआई इंतजार हुसैन ने बताया कि घटना के बाद वे तुरंत कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार्रवाई के लिए महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर वापस मौके पर आए। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाकर वहां से गायब हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: Fatehpur Road Quality: 24 घंटे में उखड़ी नई सड़क, विधायक के सामने ग्रामीणों ने हाथ से उठाई सड़क की परत