Sirmaur car accidentSirmaur car accident
Spread the love

Sirmaur car accident:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर के पास गोविंदघाट बैरियर के नजदीक यमुना पुल पर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब कार में सवार लोग पांवटा साहिब से देहरादून की तरफ जा रहे थे।

कार में बुरी तरह फंसे रहे तीनों युवक

Sirmaur car accident:हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और तीनों लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान तरसेम सिंह (32 वर्ष), अमित कुमार (37 वर्ष) और सोनू के रूप में की है, जो क्रमशः सिरमौर, मुजफ्फरनगर और नोएडा के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

कुल्लू में बस पलटने से छह लोग घायल

Sirmaur car accident:एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह मनाली से पठानकोट जा रही हिमाचल रोडवेज की एक बस कुल्लू जिले के बाशिंग के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर के अनुसार, चालक के नियंत्रण खोने से हुए इस हादसे में बस में सवार छह लोग (चालक और परिचालक सहित) मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read this:-Hapur Mobile Tower High-Voltage Drama:हपुड़ में पारिवारिक कलह का अनोखा मामला: पत्नी से विवाद के बाद 130 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे चले ड्रामे के बाद ऐसे हुआ समझौता