Haldiram outlet fire:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में स्थित प्रसिद्ध ‘हल्दीराम’ आउटलेट में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। गनीमत यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में समय रहते दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की सूझबूझ से एक बड़ा जीवन नुकसान टल गया।
कैसे भड़की आग और क्या था रेस्क्यू ऑपरेशन?
Haldiram outlet fire:मॉडल टाउन पार्ट-2 स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट के सेकंड फ्लोर पर दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
- पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घटना के वक्त पास ही गश्त कर रहे बीट ऑफिसर हेड कांस्टेबल पवन ने स्थिति भांपते हुए तुरंत मॉडल टाउन एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक गिरी को सूचना दी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पीसीआर को अलर्ट किया गया।
- 30 लोगों की बचाई गई जान: पुलिस टीम ने बिना एक पल गंवाए मौके पर मोर्चा संभाला। आसपास की इमारतों को तुरंत खाली कराया गया और आउटलेट के अंदर फंसे करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दमकल विभाग की 23 गाड़ियों ने पाया काबू
Haldiram outlet fire:दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर 2:23 बजे मिली थी। शुरुआत में कुछ गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए और वाहनों की मांग की गई। कुल 23 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3:55 बजे आग पर काबू पाया। शाम 4:00 बजे तक आग को पूरी तरह बुझा लिया गया और कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
दिल्ली में हादसों का सिलसिला
Haldiram outlet fire:गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में भी एक अन्य भीषण आग की घटना सामने आई थी, जहां एक इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 16 गाड़ियां जलकर राख हो गई थीं। हालांकि, मॉडल टाउन के इस मामले में पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया

