Delhi Narco Kingpin Parvati Arrested:दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। राजधानी से कुख्यात ‘नार्को किंगपिन’ और लेडी डॉन के नाम से पहचानी जाने वाली पार्वती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और कैश बरामद किया गया है।
लेडी डॉन पार्वती और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी
Delhi Narco Kingpin Parvati Arrested:पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार की गई लेडी डॉन पार्वती को इलाके का सक्रिय BC (बैड कैरेक्टर) घोषित किया गया था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान पार्वती के अलावा उसके एक अन्य सहयोगी को भी दबोचा है।
- लग्जरी गाड़ी और कैश: आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स और कैश के साथ-साथ एक लग्जरी SUV कार भी जब्त की है।
- अकूत कमाई का खुलासा: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लेडी ड्रग माफिया पार्वती ने अवैध ड्रग्स के कारोबार से करोड़ों की संपत्ति और अकूत कमाई की है।
ड्रग्स के बड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
Delhi Narco Kingpin Parvati Arrested:दिल्ली पुलिस अब इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तारों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

