HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 26 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। पूर्णिमा तिथि रात 10:19 बजे तक रहेगी। वहीं, सुबह 11:32 बजे तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े अच्छे अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को अपने व्यवहार और फैसलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम बनाए रखें। आय के नए साधन मिलने के संकेत हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। काम की अधिकता से थकान महसूस होगी, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में पीछे नहीं हटेंगे। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

आज आपके लिए प्रसन्नता भरा दिन रह सकता है। गैरजरूरी गतिविधियों में समय न गंवाएं। लंबे समय से अटका हुआ काम दोबारा शुरू करने पर सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर भोजन करने का कार्यक्रम बन सकता है। कंप्यूटर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत के अनुसार उपलब्धियां मिलने की संभावना है। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को संतोष मिलेगा।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है, जिसका लाभ आगे मिल सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। शाम को परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा। साहित्य या पसंदीदा किताब पढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धैर्य के साथ काम करने से बिगड़े हुए मामलों को भी संभालने में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। बिजनेस मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। जरूरी फैसलों में जीवनसाथी की सलाह उपयोगी रहेगी।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। एग्रोकेमिकल कारोबार से जुड़े लोगों को अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी और भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करेंगे और कई कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे हो सकते हैं। इंजीनियर्स अपने अनुभव का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। निजी नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारियों से जरूरी मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में सहकर्मियों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। साइंस क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को नौकरी का अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में साझेदार के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की किसी उपयोगी व्यक्ति से पहचान हो सकती है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े लोगों को अचानक आर्थिक फायदा मिल सकता है। हालांकि, कुछ विरोधी आपके बारे में गलत बातें फैलाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाई-बहनों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आनंद और उत्साह से भरा रह सकता है। घर से व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। गायन से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए सराहना मिल सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना उसे दोबारा करना पड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर ईश्वर की आराधना करें। किसी मित्र से कामकाज से जुड़े नए विचार मिल सकते हैं और उन पर जल्द काम शुरू करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रह सकता है। लंबे समय से अधूरा पड़ा काम पूरा होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। शाम परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किसी के साथ अनावश्यक मजाक करने से बचें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपके जीवन में नई खुशियां दस्तक दे सकती हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। समाजहित में किए गए कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर महसूस होगा। आर्किटेक्चर क्षेत्र में काम करने वालों को नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 3

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को अचानक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों को आहार में शामिल करना लाभकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6

ये भी पढ़े: शेखपुरा: राजद का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पूर्व विधायक विजय सम्राट ने वोट चोरी का आरोप लगा चुनाव रद्द करने की मांग की