HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 27 सितंबर 2026, रविवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि रात 8:59 बजे तक रहेगी। वहीं वृद्धि योग सुबह 11:17 बजे तक रहेगा। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा। आज प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में व्यस्तता रहेगी और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम जल्द मिल सकता है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में कोई बड़ी डील हाथ लगने से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। हालांकि मनोरंजन पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 7

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

आज कई जरूरी काम आपके सामने रहेंगे। कुछ नए कार्य शुरू करने के साथ पुराने कामों को पूरा करने पर भी ध्यान देना होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 3

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। ऑफिस में जल्दबाजी से बचेंगे तो काम आसानी से समय पर पूरा हो जाएगा। व्यापार में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपकी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की रणनीति में बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। आपका कोई साहसिक कदम दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। शाम को किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में नए व्यक्ति से परिचय हो सकता है, जो आगे चलकर अच्छी दोस्ती में बदल सकता है। प्रोजेक्ट से जुड़े काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में हर किसी की सलाह लेने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लेना बेहतर रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

शुभ रंग: ब्लैक
शुभ अंक: 6

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। आप जिस काम को लेकर उत्साहित हैं, उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आय के नए साधन बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साहित्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। खेल से जुड़े लोगों को अभ्यास में व्यस्त रहना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में माता-पिता और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 5

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए दिन शानदार रह सकता है। खाली समय का उपयोग कुछ नया सीखने में करें, इससे भविष्य में प्रगति के अवसर बढ़ेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। बेकरी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नए काम को लेकर उत्साह बढ़ेगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे शुरू कर सकते हैं।

शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 9

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

आज आपके लिए दिन विशेष रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है और पुरानी यादें ताजा होंगी। पिता आपके जिम्मेदार रवैये से प्रसन्न होंगे। काम को बेहतर तरीके से करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। शाम को परिवार या जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। बेकरी कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभकारी होगा। घर के बुजुर्गों की सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। ऑफिस में आपकी ईमानदारी और मेहनत की सराहना होगी तथा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी भी फैसले को गुस्से या जल्दबाजी में लेने से बचें।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। परिवार के बीच अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा और आपकी योजना लोगों को पसंद आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मंदिर जाने का अवसर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह उपयोगी साबित होगी। ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहीं महिलाओं के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 5

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

आज घर में मेहमान के आने से आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। माताएं बच्चों के साथ समय बिताएंगी और उन्हें अच्छी सीख देने वाली कहानियां सुना सकती हैं। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का कोई लंबित काम पूरा हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसा मिलेगी। आज मिलने वाले नए अनुभव भविष्य में आपके काम आएंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है। कारोबार में अचानक आर्थिक लाभ की संभावना है।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 8

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। हार्डवेयर कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका कोई काम सहयोगी की मदद से पूरा हो सकता है। माता-पिता के लिए सरप्राइज प्लान करके आप उन्हें खुश कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी महत्वपूर्ण विषय को समझने में परेशानी हो सकती है, लेकिन शिक्षक की मदद से समस्या दूर हो जाएगी।

शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 6

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपका मन किसी नए काम की ओर आकर्षित होगा। मुश्किल परिस्थितियों में भी आप प्रयास जारी रखेंगे और सफलता के करीब पहुंच सकते हैं। आपकी प्रतिभा और क्षमता से आपको नई पहचान मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। संतान की ओर से नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग: रेड
शुभ अंक: 1

ये भी पढ़े: औरंगाबाद के पचरुखिया जंगल में मिला 2.5 किलो का IED बम, सुरक्षाबलों ने मौके पर ही किया निष्क्रिय; इलाके में दहशत का माहौल