suspicious pigeon Bangladesh tag Odishasuspicious pigeon Bangladesh tag Odisha
Spread the love

suspicious pigeon Bangladesh tag Odisha:ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक संदिग्ध कबूतर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस कबूतर के पंजे पर एक धातु की रिंग बंधी हुई है, जिस पर ‘BAN-2026’ और कुछ नंबर लिखे हैं। इस अनूठे मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं, और इसके पीछे किसी बांग्लादेशी एंगल की आशंका जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

suspicious pigeon Bangladesh tag Odisha:यह घटना मयूरभंज जिले के बेतनटी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बैशिंगा थाना क्षेत्र के कषीपदा गांव की है। मंगलवार दोपहर को स्थानीय निवासी हरिश चंद्र पुहान के घर के पास यह संदिग्ध कबूतर देखा गया। परिवार के सदस्यों की नजर जब कबूतर के पैर में पड़ी, तो उन्होंने देखा कि उसमें नीले रंग की एक धातु की रिंग लगी हुई है।

जब लोगों ने उस रिंग को गौर से देखा, तो उसपर ‘BAN-2026’ और ‘701831’ लिखा हुआ पाया गया। ‘BAN’ शब्द देखकर ग्रामीणों को शक हुआ कि यह कबूतर पड़ोसी देश बांग्लादेश से जुड़ा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासी श्रीकाश पुहान ने तुरंत उस कबूतर को पकड़ लिया और बैशिंगा पुलिस थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस और वन विभाग की जांच शुरू

suspicious pigeon Bangladesh tag Odisha:मामले की सूचना मिलते ही बेतनटी की एसडीपीओ मिनती बिश्वाल और बैशिंगा थाना प्रभारी बाबाशंकर सराफ ने तुरंत एक्शन लेते हुए कबूतर और उसके पैर में लगी रिंग की जांच शुरू की।

शुरुआती जांच में यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह कबूतर उड़कर बांग्लादेशी सीमा या किसी अन्य क्षेत्र से यहां तक पहुंचा होगा। हालांकि, पुलिस और वन विभाग अभी इस बात की पुष्टि करने में जुटे हैं कि इस तरह की कोडेड रिंग कबूतर के पैर में क्यों और किस उद्देश्य से बांधी गई थी। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या इसके पीछे कोई संदिग्ध गतिविधि है या फिर यह किसी सामान्य पक्षी पालन या रेसिंग से जुड़ा मामला है। गौरतलब है कि इससे पहले भी देश के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में ऐसे संदिग्ध पक्षी मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

read this:-दतिया राजपरिवार विवाद में ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ऐतिहासिक किलों और पैतृक संपत्तियों की बिक्री पर लगाई अंतरिम रोक