रिपोर्टर: रतन कुमार
Jamtara : झारखंड के जामताड़ा स्थित गांधी मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित 23वें गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। सोमवार से शुरू होने वाला यह 10 दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति व्यापक प्रबंध करने में जुटी है।

देश का पहला वातानुकूलित (AC) पंडाल और पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर रूपरेखा
Jamtara इस वर्ष के गणेश उत्सव का मुख्य आकर्षण यहां तैयार किया जा रहा विशेष वातानुकूलित (AC) पंडाल है। श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने और दर्शन को सुलभ बनाने के लिए पहली बार यह व्यवस्था की गई है। पंडाल का बाहरी ढांचा ‘पहाड़ी बाबा मंदिर’ की तर्ज पर निर्मित किया जा रहा है, जिसे मनमोहक विद्युत सज्जा और कलात्मक सजावट से सजाया जा रहा है।

251 किलो का मोदक भोग और मनोरंजक मेले का आकर्षण
Jamtara गणपति बप्पा के भक्तों के लिए इस बार 251 किलोग्राम मोतीचूर के महालड्डू का विशेष भोग तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही मेला परिसर में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, तारामाची, भूत बंगला और जलपरी जैसे विभिन्न झूले तथा खेल-तमाशे लगाए जा रहे हैं। खान-पान के भी दर्जनों विविध स्टॉल बनाए गए हैं।
सामाजिक सरोकार और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Jamtara पूजा समिति केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित न रहकर सामाजिक कार्यों में भी हाथ बंटा रही है। महोत्सव के तहत 20 सितंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और 22 सितंबर को विधि-विधान से विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।
ये भी पढ़े: दून एक्सप्रेस में 13 दिनों में दूसरी बार बड़ी कार्रवाई: जनरल कोच से 78 दुर्लभ कछुए बरामद

