लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 14 सितंबर 2026 आज सोमवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद विशेष माना जा रहा है, क्योंकि हरतालिका तीज के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ भी हो रहा है। आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक ब्रह्म योग और दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
ग्रहों और नक्षत्रों की यह स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर डाल सकती है। कहीं आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं तो कहीं करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन व्यस्त रहने के बावजूद आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं और आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में परिवार, विशेषकर माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के घर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
आज आपको कामकाज और कारोबार को बेहतर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थी किसी विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए अतिरिक्त मार्गदर्शन ले सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। निर्माण या संपत्ति से जुड़े कार्यों में किसी विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य और खानपान को लेकर सतर्क रहें। किसी जरूरी काम को पूरा करने में भाई का सहयोग मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज आपके लिए प्रगति और नए अवसरों का दिन है। रोजगार और आय से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण काम या प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाने में मदद करेगा। व्यापार को लेकर नए विचार मन में आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन कई मामलों में बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने के लिए किसी करीबी का साथ मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में रिश्तेदार से उपयोगी सलाह प्राप्त हो सकती है। साहित्य, पढ़ने और लिखने में आपकी रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रह सकता है। कारोबार में लाभ बढ़ने की संभावना है और आप परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग मिलने से कामकाज में उन्नति होगी। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आय के नए साधन बनेंगे और दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको काम और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े नए फैसलों का जल्द ही अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। लंबे समय से परेशान कर रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। घर-परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई कहानी या विचार पर काम करने की प्रेरणा मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही खर्चों पर भी नजर रखें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें और जरूरत पड़ने पर परिवार के वरिष्ठ लोगों से सलाह लें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 1
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है। आपकी योजनाओं को सही दिशा मिलने से लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कुछ नए लोगों से संपर्क होगा, जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही किसी रुकावट के दूर होने से राहत मिलेगी। किसी मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और संस्थान का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ शुरू किया गया काम लाभ दे सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए खुशियों और सराहना से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी और जूनियर आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। महिला उद्यमियों के लिए कारोबार को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने पहले मदद की थी, वह आज आपके काम आ सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
ये भी पढ़े: जामताड़ा में गणपति उत्सव की धूम: सोमवार से शुरू होगा 10 दिवसीय भव्य मेला, तैयारियां अंतिम चरण में

