DurgapurDurgapur
Spread the love

रिपोर्टर: ईशू प्रसाद

Durgapur : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां दुर्गा पूजा के त्योहार से ठीक पहले 100 से अधिक महिलाओं की वर्षों की मेहनत की कमाई डूबने की कगार पर पहुंच गई है। स्थानीय महिलाओं ने एक आरोपी महिला पर मासिक फंड के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने और फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

अधिक ब्याज का झांसा देकर जमा कराए लाखों रुपये

Durgapur यह पूरा मामला दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 स्थित वीरभानपुर इलाके का है। निवासियों के अनुसार, चंपा बाउरी नाम की एक महिला पिछले कई वर्षों से इलाके की महिलाओं को जमा राशि पर अधिक ब्याज देने का प्रलोभन दे रही थी। उसके झांसे में आकर 100 से अधिक महिलाओं ने अपनी बचत का पैसा नियमित रूप से मासिक फंड में जमा करना शुरू कर दिया।

पैसे मांगने पर आरोपी महिला हुई फरार

Durgapur जब हाल ही में कुछ महिलाओं ने जरूरत पड़ने पर अपनी जमा राशि और ब्याज की मांग की, तो आरोपी महिला टालमटोल करने लगी। इसके कुछ ही दिनों बाद वह अचानक गायब हो गई। परेशान महिलाओं ने जब उसके पति और परिजनों से संपर्क किया, तो वहां से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिससे महिलाओं का शक गहरा गया।

न्याय की गुहार लेकर कोकओवन थाने पहुंचीं पीड़िताएं

Durgapur शनिवार की रात पीड़ित महिलाएं एकजुट होकर दुर्गापुर के कोकओवन पुलिस स्टेशन पहुंचीं और आरोपी चंपा बाउरी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। त्योहार के मुहाने पर अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुकीं महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और उनकी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली