Chhatarpur House Collapse;मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हिनौता थाना क्षेत्र के क्योटा गांव में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक जर्जर कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। मलबे में दबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
देर रात ढह गया कच्चा मकान
Chhatarpur House Collapse;जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब रात 1 बजे हुआ। क्योटा गांव निवासी लक्खू केवट का कच्चा मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। रात में मकान के साथ लगी दीवार भी अचानक गिर गई, जिससे घर के अंदर सो रही हेमा केवट और उनकी दोनों बेटियां मलबे में फंस गईं।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल हेमा को बाहर निकाला, लेकिन उनकी दो बेटियों को बचाया नहीं जा सका।
दो बच्चियों की हुई मौत
Chhatarpur House Collapse;मृतकों की पहचान दो महीने की हिमांशी केवट और 13 वर्षीय रचना केवट के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां मलबे में दब गई थीं और उनकी मौके पर वहीं, उनकी मां हेमा केवट को पेट और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत में पहले की तुलना में सुधार है।
पुलिस ने शुरू की जांच
Chhatarpur House Collapse;घटना की सूचना मिलते ही हिनौता पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों बच्चियों के शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।
स्थानीय स्तर पर इस बात की भी जांच की जा रही है कि मकान की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही बारिश का ढहने की घटना में कितना योगदान रहा।
अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार
Chhatarpur House Collapse;हादसे की जानकारी मिलने के बाद चंदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल हेमा केवट के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से उपचार के संबंध में चर्चा की।
राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के तौर पर 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। उन्होंने परिवार को इलाज और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बारिश के बीच बढ़ा जर्जर मकानों का खतरा
Chhatarpur House Collapse;बुंदेलखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई कच्चे मकानों और कमजोर दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। छतरपुर की यह घटना भी ऐसे ही जर्जर भवनों को लेकर बरती जाने वाली सावधानी की जरूरत को सामने लाती है।

