DelhiDelhi
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Delhi : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने एक विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत मालवाहक और यात्री वाहनों के मार्गों को अलग करने के लिए कई अहम प्रस्ताव दिए गए हैं। हापुड़ बाईपास तक 105 मीटर चौड़ी नई सड़क बनाने का भी निर्णय लिया गया है। मास्टर प्लान 2041 में संशोधन के बाद यह नया मार्ग शुरू होने से दोनों क्षेत्रों के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र 30 से 45 मिनट रह जाएगा।

MMLH से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच बनेगा 6 लेन एलिवेटेड रोड

Delhi प्राधिकरण ने मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब (MMLH) से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 6-लेन एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के समानांतर बनने वाला यह मार्ग मुख्य रूप से माल की ढुलाई के लिए इस्तेमाल होगा। इससे लॉजिस्टिक्स हब से एयर कार्गो टर्मिनल तक सीधे सामान पहुंचाना बेहद आसान और समय की बचत करने वाला साबित होगा।

लखनऊ में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

Delhi इस महत्वाकांक्षी योजना पर लखनऊ में राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार भी उपस्थित रहे। मंत्री ने निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी जनकल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को स्थानीय उद्योगों, व्यापारियों और आम जनता की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तेजी से पूरा किया जाए।

हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे, बजट को मिली हरी झंडी

Delhi इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक बढ़ाने की बड़ी योजना को अपनी स्वीकृति दे दी है। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शुरुआत में 6 लेन का होगा, जिसे आगे चलकर 8 लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। लगभग 10,761 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस विस्तारित प्रोजेक्ट का पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार खुद वहन करेगी।

ये भी पढ़े: गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में मासूम समेत 6 की मौत, 7 गंभीर