DelhiDelhi
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Delhi : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन (मोतीबाग इलाका) के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक 5 मंजिला पीजी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

दोपहर 1:30 बजे हुआ हादसा, ‘हॉस्टल डेज़’ PG की इमारत जमींदोज

Delhi फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली। चश्मदीदों के अनुसार, जो 5 मंजिला इमारत गिरी है वह लड़कों का पीजी ‘हॉस्टल डेज़’ थी, जिसके साथ सटी एक अन्य संरचना भी प्रभावित हुई है। हादसे के वक्त कई छात्र अपने कमरों में मौजूद थे, जो सीधे मलबे के नीचे दब गए। फंसे हुए छात्रों की सटीक संख्या का आकलन पीजी के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही हो पाएगा।

NDRF और MCD ने दो छात्रों को निकाला सुरक्षित, अंदर से आ रहे फोन

Delhi घटनास्थल पर राहत कार्य तेजी से जारी है। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ (NDRF) और एमसीडी (MCD) की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो छात्रों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मलबे के अंदर दबे कुछ छात्र फोन करके अपनी लोकेशन बता रहे हैं, जिससे साफ है कि अंदर और भी लोग फंसे हुए हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान सभी को सकुशल बाहर निकालने पर केंद्रित है।

मौके पर पहुंचे राहत दल, सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

Delhi हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। दमकल की कई गाड़ियां और राहत बचाव दल पिछले काफी समय से राहत कार्य में जुटे हुए हैं। कई घायल छात्रों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने तक सभी संसाधन मौके पर तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़े: कानपुर में बारिश के बीच भरभराकर गिरा कच्चा मकान: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 युवती गंभीर