रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्तव
Rohtas : बिहार के रोहतास जिले स्थित डेहरी के इंद्रपुरी सोन बराज से सोन नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में कमी दर्ज की गई है। बराज पर जलस्तर का दबाव कम होने के बाद प्रशासन ने पानी का बहाव नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। इससे नदी के निचले और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
67 गेटों से हो रहा जल निकासी, 2 गेट किए गए बंद
Rohtas सोन बराज की सुरक्षा और जलस्तर को संतुलित करने के लिए पूर्व में खोले गए कुल 69 फाटकों (गेट्स) में से 2 गेटों को बंद कर दिया गया है। फिलहाल बराज के 67 गेटों को खोलकर पानी की निकासी जारी रखी गई है। परिस्थितियों के अनुसार बराज के दरवाजों को समायोजित किया जा रहा है।
शाम होते-होते डिस्चार्ज घटकर 2.90 लाख क्यूसेक पर पहुंचा
Rohtas जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह बराज से कुल 3 लाख 54 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। हालांकि, ऊपरी इलाकों से पानी की आवक कम होने के बाद शाम तक यह डिस्चार्ज घटकर 2 लाख 90 हजार क्यूसेक पर आ गया है। जलस्तर में आई इस गिरावट से नदी के आसपास के क्षेत्रों पर बना दबाव अब काफी हद तक घट गया है।
डेहरी, नासरीगंज और दरिहट क्षेत्र में घटा बाढ़ का खतरा
Rohtas सोन नदी में जलप्रवाह कम होने से बराज के निचले इलाकों जैसे डेहरी, नासरीगंज और दरिहट में बाढ़ की आशंका कम हो गई है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बाणसागर डैम से अभी भी लगभग 71 हजार क्यूसेक पानी इंद्रपुरी बराज पहुंच रहा है, जिसके चलते स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़े: हरहरगुटू में माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव संपन्न

