लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। आज पूरे दिन और रात पार करने के बाद अगले दिन सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक धृति योग रहेगा। पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज अशूनशयन व्रत भी रखा जाएगा।
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा समय रहेगा, जबकि कुछ जातकों को धन संबंधी मामलों और अपने व्यवहार में विशेष सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह का बदलाव करने का विचार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी मेहनत सही दिशा में आगे बढ़ेगी और सफलता के नए अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर भी आपका प्रभाव बना रहेगा और आप अपनी काबिलियत से उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।
प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ बाहर घूमने या भोजन करने का कार्यक्रम बन सकता है। आपके काम से प्रभावित होकर वरिष्ठ अधिकारी पदोन्नति को लेकर विचार कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी करने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। दूसरों पर अपनी राय थोपने से बचें और बिना मांगे सलाह देने से भी परहेज करें।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 9
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने से काम बेहतर तरीके से पूरा होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने और हंसी-मजाक का मौका मिलेगा, लेकिन मजाक करते समय एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें।
सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। किसी पुरानी उलझन का समाधान भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार आपके ऊपर आ सकता है, जिसे पूरा करने में सहकर्मी की मदद मिल सकती है। अचानक घर आए मेहमान के कारण व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इससे परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा।
किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी प्राप्त हो सकता है। आलस्य को छोड़कर मेहनत करने पर आपको जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
आज आपको अपनी कई परेशानियों और सवालों के जवाब मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आपको नई और उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज आपको खुश कर सकता है।
किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण काम से पहले पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपके मन में आने वाले नए विचार भविष्य में लाभ का कारण बन सकते हैं। घर पर किसी मेहमान के आने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
किसी करीबी व्यक्ति के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस से जुड़ी यात्रा भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। महिलाओं को आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालना चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
आज आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। कारोबार में गतिविधियां अच्छी रहेंगी और सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार से जुड़ी कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है, जिससे घर में शांति और खुशी आएगी।
बच्चों के साथ खरीदारी के लिए बाजार जाने का मौका मिलेगा। काम अधिक रहने के बावजूद खान-पान और आराम का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए कोई नया कोर्स सीखने का विचार भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके किसी निर्णय से परिवार के लोग संतुष्ट हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में करीबी व्यक्ति की सहायता मिलेगी, लेकिन अंतिम निर्णय लेते समय अपनी समझ का इस्तेमाल करें।
बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताने से आपको महत्वपूर्ण अनुभव और सलाह मिल सकती है। खेलकूद से जुड़े लोगों को किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है और प्रदर्शन अच्छा रहने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। कर्मचारियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने से कामकाज बेहतर होगा। पहले किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम आज सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 4
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। ऑफिस की बैठक में आपके सुझावों को पसंद किया जा सकता है। किसी प्रेरणादायक व्यक्ति से मिलने या उनकी बातों से प्रभावित होने पर आपके भीतर नई ऊर्जा आएगी।
दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी काम में शुरुआती संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि खुद पर जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने कारोबार को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास कर सकते हैं। किसी दोस्त से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
संतान की ओर से संतोषजनक खबर मिलने की संभावना है। महिलाओं को किसी नए काम की शुरुआत में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश से संबंधित फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर बदलने या शिफ्टिंग से जुड़े काम में दोस्त की मदद मिल सकती है। विवाहित जातकों के लिए दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
काम करने के तरीके में किए गए बदलाव का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी व्यावसायिक समझ कई उलझे हुए मामलों को सुलझाने में मदद करेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
ये भी पढ़े: PM मोदी ने स्कूली छात्राओं संग रचाया रक्षाबंधन का जश्न: बच्चों संग किए ‘हाई-फाइव’, शेयर कीं खास तस्वीरें

