HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 30 अगस्त 2026, रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। आज देर रात 3 बजकर 45 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। साथ ही पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा भी रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा और आपके लिए शुभ रंग और लकी नंबर क्या है।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी मेहनत और क्षमता से पूरा कर पाएंगे। चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। ड्राई क्लीनिंग से जुड़े लोगों को कारोबार में फायदा मिलने की संभावना है। सेहत भी सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: मैरून
लकी नंबर: 5

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार का विस्तार करने की दिशा में उठाए गए कदम आमदनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने पर आपको बधाई देने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रह सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और उसकी सलाह निजी परेशानी सुलझाने में काम आ सकती है। पुराने रिश्तों में आई खटास दूर करने के लिए भी समय अनुकूल है। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 2

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज काम आसानी से पूरे होने के योग हैं। घर की जरूरतों का सामान लेने के लिए शाम को बाजार जाना पड़ सकता है और इस दौरान बजट से थोड़ा अधिक खर्च हो सकता है। व्यापारिक मामलों को लेकर अहम बैठक हो सकती है। परिवार के साथ घर पर भोजन का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार दिखाई देगा।

शुभ रंग: पीच
लकी नंबर: 4

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटका कोई काम मित्र की सहायता से पूरा हो सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें और बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। जमीन बेचने की योजना बना रहे हैं तो अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोशल नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 6

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबार में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों की आय में बढ़ोतरी या इंक्रीमेंट हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान लगेगा और इंटरव्यू देने जा रहे लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 8

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से सफलता के रास्ते में बनी बाधाएं कम होंगी। बिल्डर्स को किसी नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ आर्थिक फायदा मिल सकता है। कारोबारियों के लिए भी लाभ के अवसर बनेंगे। पहले से बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। परिवार में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चों की उपलब्धि आपको गर्व महसूस करा सकती है। हालांकि किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 9

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों की आत्मशक्ति आज उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी। गलत दिशा में ले जाने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। ऊर्जा और उत्साह के साथ किया गया काम समय से पहले पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर घर में खुशी ला सकती है। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होने की संभावना है। पुरानी संपत्ति से जुड़े लेन-देन में फायदा मिल सकता है। संतान को लेकर आपका भरोसा और मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 9

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिहाज से दिन उपयोगी रहेगा। ऑफिस में किसी मुद्दे को लेकर वरिष्ठ अधिकारी के साथ चर्चा हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि जल्दबाजी या क्रोध में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 5

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन निजी जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और उत्साह बढ़ सकता है। कारोबार में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और साझेदारी से जुड़े फैसले सावधानी से लें। नई योजनाएं लाभकारी साबित हो सकती हैं। रचनात्मक और कलात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 9

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का आत्मविश्वास आज कार्यक्षेत्र में उनकी पहचान मजबूत करेगा। बॉस आपके काम करने के तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। नया काम शुरू करने का विचार है तो भविष्य में इसका अच्छा परिणाम मिल सकता है। नवविवाहित दंपत्ति घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। बातचीत में विनम्रता बनाए रखें। कोई विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में माता-पिता की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। प्रेमी से यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के संकेत हैं।

शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 8

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। ट्रैवल एजेंसी से जुड़े लोगों को उम्मीद से बेहतर कमाई हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी करीबी से फोन पर बातचीत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ घर पर अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों की रचनात्मकता की तारीफ होगी। आपकी कला या पेंटिंग लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 3

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी और व्यापार से जुड़े मामलों में फायदा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र की याद आ सकती है और उससे फोन पर बातचीत होने की संभावना है। पुराने रिश्ते फिर से ताजा होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान की ओर से मिलने वाली कोई अच्छी खबर खुशी बढ़ाएगी। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रह सकता है और कोच से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1

ये भी पढ़े: जमशेदपुर में ‘रुपम ट्रेंड्स’ का नया शोरूम खुला, प्रीमियम सूटिंग-शर्टिंग और कस्टम टेलरिंग की मिलेगी सुविधा