रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Pantnagar : बजाज ऑटो के पंतनगर प्लांट में अधिकारियों की सोच और कार्यशैली को अधिक मानवीय बनाने के लिए ‘बियॉन्ड सुपरविजन टू ह्यूमन कनेक्शन’ नाम से एक खास नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कारखाने के शॉप फ्लोर पर वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भरोसे व जुड़ाव का नया अध्याय शुरू करना है।
Pantnagar चरणबद्ध प्रशिक्षण से मिला वास्तविक बदलाव का मौका
पारंपरिक एकदिवसीय वर्कशॉप की जगह इस ट्रेनिंग को लगभग दो महीने लंबे, बहु-स्तरीय फॉर्मेट में तैयार किया गया। पहला चरण 19-20 जून 2026 को संपन्न हुआ, जिसके बाद 27 जुलाई को वर्चुअल रिफ्लेक्शन सेशन का आयोजन किया गया। अंतिम चरण 11-12 अगस्त को आयोजित हुआ, जहां प्रतिभागियों ने वर्कप्लेस पर लागू किए गए अपने व्यावहारिक अनुभवों को साझा किया। इससे अधिकारियों को अपनी सीख को धरातल पर परखने का पर्याप्त अवसर मिला।
Pantnagar गेट पर भावनाएं छोड़कर नहीं आते कर्मचारी
ट्रेनिंग की मुख्य अवधारणा इस बात पर केंद्रित रही कि हर कर्मचारी काम पर आने के साथ अपनी पारिवारिक, मानसिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को भी साथ लाता है। ऐसे में एक कुशल लीडर का दायित्व सिर्फ प्रोडक्शन टारगेट या केवल नियमों का पालन करवाना नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के आत्मसम्मान, पहचान और उनकी समस्याओं को समझना भी उतना ही अनिवार्य है।
निर्देशों के बजाय प्रभाव और सहानुभूति पर बल
औद्योगिक संबंधों और मानव संसाधन क्षेत्र में पांच दशकों का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ हरभजन सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें अधिकारियों को सख्त ‘सुपरवाइजर’ से बदलकर ‘मानवीय लीडर’ बनने का पाठ पढ़ाया गया। तकनीक और ऑटोमेशन के इस दौर में भी कर्मचारियों के ‘दिल और दिमाग’ से जुड़ना ही लंबे समय तक संस्थान को मजबूत बनाए रखने का असली मंत्र है।
ये भी पढ़े: कान के दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, जानें किन बातों का रखें ध्यान

