Jammu and KashmirJammu and Kashmir
Spread the love

रिपोर्टर: नदीम खान

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के स्थानीय आतंकी कमांडर मोहम्मद लतीफ भट की धरपकड़ तेज कर दी है। कश्मीर घाटी में हाल ही में हुई टारगेटेड हत्याओं की साजिश रचने वाले इस वांछित आतंकवादी की सूचना देने वाले को पुलिस ने 15 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। लतीफ भट की तलाश में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग समेत कई इलाकों में वांटेड पोस्टर लगाए गए हैं और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है।

Jammu and Kashmir टारगेट किलिंग्स का मुख्य साजिशकर्ता: पुलिसकर्मी और प्रवासी मजदूरों की हत्या में शामिल

अधिकारियों के अनुसार, लतीफ भट जुलाई 2026 में हुई कई प्रमुख हिंसक घटनाओं का मुख्य संदिग्ध है। उस पर 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग के लाल चौक पर हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की एके-47 से हत्या करने और 31 जुलाई 2026 को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय प्रवासी मजदूरों की जान लेने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने उसे कश्मीर में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने और स्थानीय युवाओं को भड़काकर आतंकवाद में भर्ती करने का जिम्मा सौंपा है।

Jammu and Kashmir एनकाउंटर से भाग निकला था लतीफ: कभी करता था बढ़ई का काम

कुलगाम के ख्रेवन चदर का रहने वाला 22 वर्षीय लतीफ भट 12वीं तक पढ़ा है। आतंकवाद की राह पर चलने से पहले वह एक बीडिंग मशीन यूनिट में बढ़ई का काम करता था। वर्ष 2025 में वह लश्कर के सहयोगी संगठन से जुड़ा और ‘कैटेगरी-A’ आतंकी ज़ाकिर गनई के संपर्क में आया। हाल ही में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसका साथी ज़ाकिर गनई तो मारा गया, लेकिन लतीफ वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा, जिसके बाद उसने बैक-टू-बैक हमलों को अंजाम दिया।

घाटी में सुरक्षाबल अलर्ट: आतंकी नेटवर्क पर कसता शिकंजा

लतीफ भट को कश्मीर घाटी में सक्रिय बचे हुए गिने-चुने स्थानीय कमांडरों में से एक माना जा रहा है। घाटी में आतंक के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हाल ही में पुंछ जिले के एक दूरदराज गांव से आतंकवादियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई अन्य आतंकी साजिशों का पर्दाफाश होगा।

ये भी पढ़े: उज्जैन रोड पर नशे में धुत युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा: बैरिकेड्स फेंके और फ्लेक्स फाड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल