रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur Sakchi Shiv Mandir Sawan Mahotsav : लौहनगरी के साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर में इस वर्ष सावन के पवित्र महीने को बेहद भव्य और धार्मिक उल्लास के साथ ‘हरियाली महोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए शिव मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूरे महीने भक्ति और प्रकृति के इस अनूठे संगम को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया।
Jamshedpur Sakchi Shiv Mandir Sawan Mahotsav हरियाली थीम पर सजेगा दरबार, रोज गूंजेगा शिव महिम्न स्तोत्र
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन के दौरान मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह शिवमय और अनूठा होगा। पूरे महीने मंदिर को विशेष रूप से हरे रंग की आकर्षक रोशनी और प्राकृतिक पेड़-पौधों व लताओं से सजाया जाएगा। इसके साथ ही, अध्यात्म का रंग गाढ़ा करने के लिए हर दिन शाम को श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से ‘शिव महिम्न स्तोत्र’ का पाठ किया जाएगा, जो पूरे वातावरण को पवित्र ऊजायुक्त बनाएगा।
Jamshedpur Sakchi Shiv Mandir Sawan Mahotsav 13 अगस्त को महिलाओं के लिए खास ‘सिंधारा उत्सव’
महोत्सव के तहत महिलाओं और मातृशक्ति के लिए 13 अगस्त (गुरुवार) को एक विशेष ‘सिंधारा उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में सावन के पारंपरिक झूले डाले जाएंगे। साथ ही महिलाओं के लिए मेहंदी, सावन के लोकगीत, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे महिलाएं इस उत्सव का पारंपरिक तरीके से भरपूर आनंद उठा सकेंगी।
Jamshedpur Sakchi Shiv Mandir Sawan Mahotsav 16 अगस्त को निकलेगी बाबा की विशाल कांवड़ यात्रा
इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण 16 अगस्त (रविवार) को निकलने वाली भव्य और विशाल कांवड़ यात्रा होगी। बोल-बम और बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ निकलने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। मंदिर समिति ने जमशेदपुर के सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से इन धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सावन महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, महासचिव मोहित शाह, कोषाध्यक्ष आशीष खन्ना सहित ओमप्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, बजरंग अग्रवाल, नरेश खण्डेलवाल, सुभाष शाह, गौरव जवानपुरिया, शिवम चेतानी, अमन नरेडी, पवन खेमका और श्याम परिवार (साकची) के कई सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

