रिपोर्टर: आगस्टीन हेम्बरम
Dumka Masanjore Doctor Shashi Dinkar Minz Death : झारखंड के दुमका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसानजोर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन (इंसपेक्शन बंगलो) में ठहरे हजारीबाग सदर अस्पताल के एक चिकित्सक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव कमरे के बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Dumka Masanjore Doctor Shashi Dinkar Minz Death हजारीबाग में तैनात थे डॉ. मिंज, पत्नी भी हैं डॉक्टर
मृतक चिकित्सक की पहचान ४८ वर्षीय डॉ. शशि दिनकर मिंज के रूप में हुई है। वे मूल रूप से रांची के बरियातू इलाके के रहने वाले थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ. मिंज का परिवार भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है; उनकी पत्नी भी एक डॉक्टर हैं जो जमशेदपुर में कार्यरत हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।
Dumka Masanjore Doctor Shashi Dinkar Minz Death तीन दोस्तों के साथ दुमका घूमने आए थे चिकित्सक
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. मिंज शुक्रवार को अपने तीन दोस्तों—सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और नीरज कुमार के साथ मसानजोर घूमने आए थे। सभी दोस्त रात में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के कमरा नंबर-१ और २ में ठहरे हुए थे। शनिवार की सुबह जब काफी देर तक डॉ. मिंज के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई, तो उनके दोस्त उन्हें जगाने पहुंचे। उन्होंने देखा कि डॉ. मिंज का शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था।
Dumka Masanjore Doctor Shashi Dinkar Minz Death रात में की थी शराब पार्टी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
दोस्तों ने तुरंत इस बात की जानकारी मसानजोर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई, जिन्होंने डॉ. मिंज को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में दोस्तों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी थी और देर रात सोने चले गए थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

