BhopalBhopal
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Smart Industrial Park Bhopal : मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने के संकल्प के साथ एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जुलाई को भोपाल के सतगढ़ी इलाके में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन और शिलान्यास करेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश के 200 से अधिक दिग्गज उद्योगपति, निवेशक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Smart Industrial Park Bhopal 173 एकड़ में फैलेगा आधुनिक उद्योगों का जाल और ‘वर्क-लिव-ग्रो’ मॉडल

भोपाल के सतगढ़ी में लगभग 173 एकड़ भूमि पर आकार लेने वाला यह स्मार्ट पार्क मध्य भारत में औद्योगिक विकास का एक नया मील का पत्थर साबित होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट ‘वर्क-लिव-ग्रो’ (Work-Live-Grow) की आधुनिक अवधारणा पर आधारित है, जहाँ उद्योगों के साथ-साथ कौशल विकास, नवाचार और बेहतरीन लाइफस्टाइल से जुड़ी सुविधाओं का एक साथ विकास किया जाएगा।

इस पार्क में हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग, गारमेंट्स, टॉय मेकिंग, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक लॉजिस्टिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों के उद्योग स्थापित किए जाएंगे। यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से स्मार्ट रोड नेटवर्क, एआई-आधारित सुविधाओं और आधुनिक वेयरहाउसिंग से लैस होगा।

Smart Industrial Park Bhopal 25 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और चमकेगा एमआईसीई (MICE) हब

इस महात्वाकांक्षी परियोजना का एक मुख्य आकर्षण 25 एकड़ में बनने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर है। लगभग 10,000 लोगों की विशाल क्षमता वाला यह सेंटर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिजनेस समिट, इंडस्ट्रियल एक्सपो और व्यापारिक प्रदर्शनियों की मेजबानी करेगा।

इसके निर्माण से भोपाल को मध्य भारत के एक बड़े एमआईसीई (Meetings, Incentives, Conferences, and Exhibitions) हब के रूप में वैश्विक पहचान मिलेगी। साथ ही, अब तक केवल आवासीय क्षेत्र माना जाने वाला कोलार और उसके आसपास का इलाका आने वाले समय में निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

Smart Industrial Park Bhopal पर्यावरण अनुकूल तकनीक और 15,000 युवाओं को रोजगार का तोहफा

इस इंडस्ट्रियल पार्क के शुरू होने से भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। पर्यावरण के मोर्चे पर भी यह पार्क पूरी तरह ‘ग्रीन और स्मार्ट’ होगा।

यहाँ पानी के सही उपयोग के लिए SCADA आधारित वाटर मैनेजमेंट, ऑटोमेटेड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन्स बनाए जाएंगे। राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास से बेहतरीन कनेक्टिविटी होने के कारण यहाँ माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स का काम बेहद आसान और किफायती होगा।

ये भी पढ़े: Somwar Ke Upay: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा में शामिल करें ये शुभ चीजें, सुख-समृद्धि और सफलता के बनेंगे योग