BhagalpurBhagalpur
Spread the love

रिपोर्टर: संजीव कुमार शर्मा

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दी गई ‘खुली छूट’ के मुद्दे पर मंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष के साथ-साथ हालिया राजनीतिक चर्चाओं पर भी अपनी बेबाक राय रखी।

Bhagalpur अपराधियों पर पुलिस का सख्त एक्शन जारी

कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने स्पष्ट किया कि बिहार में कानून का राज कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में साल 2005 से ही एनडीए (NDA) के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस लगातार और बिना किसी दबाव के अपना काम कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य हमेशा से आम जनता की भलाई और राज्य में शांति व्यवस्था कायम रखना रहा है।

Bhagalpur कानून-व्यवस्था सुधरने से लग रहे नए उद्योग

मंत्री ने राज्य के विकास मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि 2005 के बाद से अपराधियों पर हुई सख्त कार्रवाई का ही यह सुखद परिणाम है कि आज बिहार की तस्वीर बदल चुकी है। बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षित माहौल के कारण निवेशकों का भरोसा राज्य पर बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप आज बिहार के विभिन्न हिस्सों में नए-नए उद्योग और कल-कारखाने स्थापित हो रहे हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

Bhagalpur ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर दिया लोकतांत्रिक जवाब

सोशल मीडिया पर हाल ही में तेजी से वायरल और चर्चित हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सवाल पर भी परिवहन मंत्री ने बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मुद्दे पर मुस्कुराते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इस लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है।

ये भी पढ़े: Saharsa में एम्स निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर, सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी