ChhindwaraChhindwara
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Chhindwara : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान फिल्मी अंदाज में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहाँ उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में एक दुल्हन ने ऐन वक्त पर समाज और परिवार की बंदिशों को तोड़ते हुए अपने प्रेमी को जीवनसाथी चुन लिया। इस घटना के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

Chhindwara फिल्मी अंदाज में स्टेज से कूदी दुल्हन

घटना 27 और 28 अप्रैल की दरमियानी रात की है। परासिया से आई बारात का जोरदार स्वागत हुआ और दूल्हा सुनहरे सपने लेकर वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचा। जैसे ही रस्म शुरू हुई, दुल्हन ने दूल्हे को माला पहनाने के बजाय अचानक स्टेज से नीचे छलांग लगा दी। ‘3 इडियट्स’ फिल्म के दृश्य की तरह दुल्हन को भागता देख वहां मौजूद मेहमान और बाराती सन्न रह गए।

Chhindwara पंडाल में ही प्रेमी को पहना दी माला

स्टेज से कूदने के बाद दुल्हन परिसर से बाहर नहीं गई, बल्कि सीधे वहां खड़े अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। सबके सामने उसने अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। यह नजारा देख वधु पक्ष के लोग शर्मिंदगी से पानी-पानी हो गए, वहीं दूल्हे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खुशियों का माहौल देखते ही देखते चीख-पुकार और हंगामे में तब्दील हो गया।

Chhindwara बेरंग लौटी बारात और पुलिसिया कार्रवाई

इस सार्वजनिक अपमान के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि युवती और प्रेमी के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन परिजनों ने जबरन यह शादी तय की थी। मामले की शिकायत थाने तक पहुंची है, जहां पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: Bokaro: हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना, ‘हवाई अड्डा बचाओ संघर्ष समिति’ ने भरी हुंकार