Esophagus CancerEsophagus Cancer
Spread the love

Esophagus Cancer : भारत समेत दुनिया भर में कैंसर तेजी से फैल रहा है। अप्रैल महीने को इसोफेगस कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसोफेगस या भोजन नली का कैंसर अक्सर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरू में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए इसे ‘साइलेंट खतरा’ माना जाता है। समय पर पता न चलने पर यह गंभीर समस्या बन सकती है। भारत में तंबाकू और शराब का अधिक सेवन इस प्रकार के कैंसर का प्रमुख कारण है।

Esophagus Cancer इसोफेगस कैंसर के प्रमुख कारण

तंबाकू और शराब

सीनियर कंसल्टेंट हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली के डॉक्टर अक्षत मलिक के अनुसार, तंबाकू (धूम्रपान या बिना धुएं वाले उत्पाद जैसे गुटखा, पान मसाला) और शराब का सेवन इसोफेगस कैंसर के सबसे बड़े जोखिम कारक हैं। ये तत्व खाने की नली की परत को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। जब तंबाकू और शराब दोनों का सेवन एक साथ किया जाता है, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल और अन्य कारण

खराब जीवनशैली के अलावा कुछ अन्य कारण भी इस कैंसर में योगदान करते हैं:

  • लंबे समय तक गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) और बैरेट्स इसोफेगस
  • ताजा फल और सब्जियों की कमी
  • कुपोषण और मोटापा
  • बहुत गर्म पेय पदार्थों का बार-बार सेवन
  • कुछ पर्यावरणीय कारक

भारत में पोषण की कमी और खान-पान की आदतें भी इसोफेगस कैंसर के जोखिम को बढ़ाती हैं।

Esophagus Cancer इसोफेगस कैंसर के लक्षण

शुरुआती लक्षण हल्के और अस्पष्ट होते हैं, जिससे अक्सर उन्हें सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। प्रमुख लक्षण हैं:

  • निगलने में कठिनाई या गले में अटकने जैसा महसूस होना
  • गले में असहजता या हल्का दर्द
  • वजन में कमी
  • लगातार खांसी या आवाज में बदलाव

हेड और नेक कैंसर के लक्षण भी इस प्रकार के कैंसर से मिलते-जुलते हैं, जिससे पहचान में देरी हो सकती है।

Esophagus Cancer डॉक्टर को कब दिखाएं

यदि किसी व्यक्ति को ऊपरी श्वसन या पाचन तंत्र से जुड़े लक्षण लंबे समय तक बने रहें, खासकर तंबाकू या शराब का सेवन करने वाले लोगों में, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराना आवश्यक है। शुरुआती संकेतों को समय पर पहचानकर इलाज शुरू करने से परिणाम काफी बेहतर हो सकते हैं।

Also Read This: Jamtara: बेखौफ चोरों का तांडव, बैंक कर्मी के घर का ग्रिल काटकर आभूषण और कीमती कपड़े पार